देहरादून , मसूरी से केम्प्टी जाने वाली सड़क का एक हिस्सा भूधसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यह मार्ग यातायात हेतु पूर्ण रूप से बंद है। राजमार्ग की मरम्मत का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। मसूरी से केम्प्टी व केम्प्टी से मसूरी जाने व वहां से आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उक्त राजमार्ग की पूर्ण मरम्मत होने पर यातायात की स्थिति सामान्य होने की दशा में तत्काल अवगत कराया जाएगा। सभी निवासियों और यात्रियों से सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील करते हैं।
मसूरी व केम्पटी पर भूस्खलन से सड़क यातायात के लिए हुई बाधित
By: prabhatchingari
On: Wednesday, August 28, 2024 6:40 AM









