Prabhat Chingari
दुर्घटना

शिवपुरी के पास गंगा में बहे 2 युवक, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

देहरादून, शिवपुरी के पास 02 युवक गंगा में नहाते समय अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

उक्त सूचना मिलते ही SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने साथी सचिन पुत्र राम तीरथ, निवासी मज़दूर कल्याण कैम्प दिल्ली व राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, निवासी साकेत दिल्ली तथा महेश पुत्र डालचंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर, दिल्ली के साथ रात्रि में क़रीब 2 बजे शिवपुरी आयी थे, जिसमें से आकाश व संदीप सबमिट होटल से आगे नीचे गंगा किनारे नहाने लगे जिसमें दोनों पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

SDRF उत्तराखंड पुलिस की डीप डाइविंग टीम द्वारा जल पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दोनों की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आकाश पुत्र इन्दरपाल उम्र 23, संदीप पुत्र गणेश उम्र 23 निवासी ओखला न्यू दिल्ली*

Related posts

सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई घायल

cradmin

बीच पर नहाते समय डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद…

prabhatchingari

बद्रीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा वाहन

prabhatchingari

बोल्डर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने बरामद किया शव

prabhatchingari

डीपीआईआईटी और विंज़ो ने भारत के इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट सिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया

prabhatchingari

त्रिजुगीनारायण के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…

prabhatchingari

Leave a Comment