Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

जिला अस्पताल में रेफरल की कार्य संस्कृति होगी समाप्त, नही भटकेंगी नवजात शिशुओं की माताएं,

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल कार्यभार ग्रहण करते ही जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर कार्य कर रहे, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषय पर उनकी कड़ी नजर है। जिला चिकित्सालय कम संस्थागत प्रसव की जानकारी का कारण जानने पर बताया गया कि चिकित्सालय में निक्कू वार्ड संचालित न होने के कारण संस्थान में संस्थागत प्रसव में कमी हैं, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया निक्कू वार्ड संचालित न होेे पाने के कारणों की जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि निक्कू वार्ड संचालन हेतु बाल रोग विशेषज्ञ एवं नर्सिंग स्टॉफ न होने के कारण संचालित नही हो पाया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने के निर्देश दिए तथा शासन से समन्वय करते हुए नर्सिंग स्टॉफ की नियुक्ति के प्रयास किये जिसके फलस्वरूप स्टाफ की व्यवस्था, 10 नर्स एवं 1 बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई। एक सप्ताह के भीतर संचालित हो आएका निक्कू वार्ड। जिलाधिकारी ने निक्कू वार्ड के लिए एक अलग से डेडीकेटेड एम्बूलेंस की भी व्यवस्था कर ली गई है।

Related posts

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ शैक्षणिक कार्यक्रम

cradmin

202 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

cradmin

मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने प्रेरक कहानियों और विशेषज्ञ अंतर्दृष्टि के साथ विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया

prabhatchingari

पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, रोकथाम ही है सबसे बेहतर इलाज : डॉ. प्रियांक उनियाल

cradmin

महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘कॉर्निया 360° 2.0’ सीएमई का आयोजन

cradmin

मानसून से पूर्व सड़कों की नालियों व कलमटों की उचित सफाई सुनिश्चित करें: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment