Prabhat Chingari
दुर्घटना

सोनप्रयाग में नदी किनारे गिरे व्यक्ति को किया सकुशल रेस्क्यू

देहरादून/ रुद्रप्रयाग, की सोनप्रयाग कोतवाली से सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग पावर हाउस के पास गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति घोड़े से साइड लगने के कारण नदी में गिर गया था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग से संपर्क किया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया।
टीम मौके पर पहुंचते ही तेजी से बचाव कार्य में जुट गई।

घटनास्थल पर देखा गया कि व्यक्ति घायल अवस्था में नदी किनारे फंसा हुआ था। बिना समय गवाए, SDRF टीम ने पूरी सावधानी और कुशलता से उस व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को सुरक्षित निकालने के बाद उसे स्ट्रेचर के माध्यम से लाया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।
इस पूरे घटनाक्रम में रेस्क्यू टीम की तत्परता और समर्पण ने एक जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई। SDRF उत्तराखंड पुलिस के प्रयास से एक व्यक्ति की जान बच गई

Related posts

रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में आपदा के 2 महीने बाद सात शव मिले,9 लोग हुए थे लापता

cradmin

राज्य स्थापना के सभी कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे, मार्चुला में बस हादसे के कारण हुआ निर्णय.. सीएम धामी

prabhatchingari

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कांवड़िए की हुई मौत…..

prabhatchingari

आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट: महाराज

prabhatchingari

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलेगी ₹10 लाख की सहायता

prabhatchingari

मालदेवता में थार हुई जलमग्न: पिकनिक बनी आफत, नशे में स्टंटबाजी पर उठे सवाल…

cradmin

Leave a Comment