Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्त

*अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्त*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले में संचालित विदेशी मदिरा की 05 दुकानों से समय पर अधिभार जमा न कराने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए है। इसमें गोपेश्वर, गैरसैंण, ग्वालदम, नंदप्रयाग और थराली में संचालित दुकानें शामिल है।
जिलाधिकारी ने संबंधित दुकान संचालकों को अधिभार का बकाया धनराशि को 07 दिवस के भीतर राजकोष में जमा करने के आदेश भी जारी किए है। अवशेष राजस्व एवं पुर्नव्यवस्थापना के उपरांत राजस्व की यदि कोई क्षति होती है तो उक्त बकाया राजस्व के साथ साथ राजस्व क्षति की भी वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने हेतु वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।
आबकारी विभाग ने पूर्व में अनुज्ञापियों को नोटिस भेजकर अधिभार जमा करने के लिए कहा था। इसके बाद भी अधिभार जमा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने पांचो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

Related posts

चमोली के थराली में रातभर मूसलाधार बारिश और बादल फटने से भारी तबाही

cradmin

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, 2 राशियों के लिए चेतावनी

cradmin

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली चुकी सड़कों पर शीघ्र शुरू हो कामः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

prabhatchingari

कांग्रेस की सरकारी बनीं तो सबसे पहले राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी

prabhatchingari

567 डॉक्टर रखेंगे तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्यालः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment