Prabhat Chingari
Uncategorized

उत्तराखंड के ये 5 शहर जो हेली सेवा से जुड़ेंगे

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडऩे का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब राजधानी देहरादून से चार और हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के एक शहर को हेली सेवा से जोडऩे की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।ये हेली सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल, देहरादून से श्रीनगर और देहरादून से पौड़ी के लिए संचालित की जाएंगी। देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जाता था लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा भी बंद है। अब यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य सरकार अपने स्तर से इस हेली सेवा का संचालन कर रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि इसी माह इन हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। इन हेली सेवाओं की जल्द ही तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी।

क्षेत्रीय संपर्क योजना
हवाई सेवा

देहरादून-नैनीसैनी
नैनीसैनी-पंतनगर
हेली सेवा
देहरादून-अल्मोड़ा
हल्द्वानी-मुनस्यारी
हल्द्वानी-चंपावत
हल्द्वानी-पिथौरागढ़
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

Related posts

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित

prabhatchingari

अमृता अस्पताल उत्तरी भारत में कार-टी सेल थेरेपी कार्यक्रम शुरू करने वाला पहला केंद्र है

prabhatchingari

पहाड़ और मैदान में रहने वालों को मिलेगा मूल निवास 1950 का लाभ

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में कॉन्फ्लुएंस 2024 का हुआ आयोजन

prabhatchingari

मॉल ऑफ देहरादून में पर्वत पर्व की रही धूम

prabhatchingari

कुलदीप प्रकाश बने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर बीएड परिषद के अध्यक्ष

prabhatchingari

Leave a Comment