Prabhat Chingari
Uncategorized

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को पहुंचे अपने पैतृक गांव

देहरादून,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुँच सकते हैं। इस दौरान वह गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने की भी योजना है जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।उत्तराखंड के कई प्रमुख नेताओं के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है।इसके साथ ही यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड की भी मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री 6 फरवरी को गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

इंटरनेट और डेटा क्रांति के कारण डिजिटल उधार को जारी रखने के बारे में 71% आशावादी हैं।

prabhatchingari

धारकोट से जोनला गांव पहुंची आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ (देवरा) यात्रा*

prabhatchingari

चारों धाम के कपाट बंद होने के साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थलों पर शीतकालीन पूजाएं भी मंगलवार से शुरू हो गई

prabhatchingari

राष्ट्रपति मुर्मु पहुंची दून:कमजोर जनजातीय समूहों से संवाद किया!

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम करे घोषित

prabhatchingari

बदरिकाश्रम में उर्वशी भगवती शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है

prabhatchingari

Leave a Comment