Prabhat Chingari
Uncategorized

नेशनल गेम्स..एक्सट्रीम सलालम की K1 मेंस फाइनल में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा ने जीता सिल्वर मेडल,

देहरादून/पौडी / टिहरी, खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां गंगा की कल कल करती लहरों के बीच तेज प्रवाह की चुनौतियों से जूझते खिलाड़ियों के कौशल को देखना बहुत रोमांचक अनुभव रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक्सट्रीम सलालम की K1 मेंस फाइनल इवेंट में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद के शिवपुरी में आयोजित हो रहे बीच वालीबॉल इवेंट के पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें उनके शानदार खेल और जीत के लिए बधाई दी।

यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों के आयोजन में अतिथि देवो भव: के भाव को सही अर्थों में चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक खेल मंत्री के तौर पर मुझे खुशी है कि हमारे मेहमान देवभूमि से खुशनुमा यादें लेकर लौट रहे हैं।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह , डीओसी बिल्किस मीर, कुलदीप सिंह और ग्रीस से यहां कोचिंग देने के लिए आए क्रिस्टो आदि मौजूद रहे।

Related posts

मेले के दौरान अस्वस्थ श्रद्धालु को SDRF पहुँचाया अस्पताल

prabhatchingari

बालक के जन्म पर भी मिलने वाली महालक्ष्मी किट का शासनादेश हुआ जारी, रेखा आर्या

prabhatchingari

भूकंप के 21 झटकों से मची तबाही, अंधेरे में डूबे हजार घर

prabhatchingari

वनों की आग अब बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंची

prabhatchingari

बजाज कैपिटल के साथ इस त्योहार वित्तीय सुरक्षा और दीर्घकालिक समृद्धि के साथ जश्न मनाएं 

cradmin

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपनी तरह का पहला इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड लॉन्च किया

cradmin

Leave a Comment