Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

चार धाम यात्रा के लिए इस वर्ष भी पंजीकरण अनिवार्य, 30 अप्रैल से होगी शुरू

देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। धार्मिक आस्था से जुड़े इन धामों के दर्शनों के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से उत्तराखंड पहुंचते हैं। 30 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए प्रशासन ने खास व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में सभी विभाग चारधाम यात्रा को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं।

इस बार ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और भी सुगम बना दिया है। चारधाम यात्रा के लिए एक माह पहले ही परिवहन विभाग द्वार ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना ज़रूरी होगा, चाहे वे प्रदेश की हो या बाहरी। बसों के संचालन के लिए यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है। श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर बसें उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। यात्रा में जाने के लिए इस वर्ष भी पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। भक्तों को आधार कार्ड, फोटो और मेडिकल प्रमाण पत्र जमा करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा पाते हैं, उनके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख पड़ावों पर ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी।

Related posts

यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा: महाराज

prabhatchingari

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में थैलेसीमिया पर कार्यशाला

prabhatchingari

मानसून सत्र शुरू, छावनी में तबदील भराड़ीसैंण

prabhatchingari

दिल्ली–देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर से जुड़ा एनएच-07, पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

cradmin

छात्रों का भविष्य सुरक्षित, परीक्षाएँ होंगी निष्पक्ष और पारदर्शी : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

Leave a Comment