Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित

देहरादून/उत्तरकाशी। श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष अक्षय तृतीया बुधवार 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 10.30 बजे खुलेंगे।

श्री गंगोत्री धाम के कपाट पारंपरिक रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलते है आज नव संवत्सर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा मे कपाट खुलने का समय -मुहूर्त तय किया। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को ही श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा 3 अप्रैल यमुना जयंती पर होगी।

वहीं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय पहले ही घोषित है।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे।

Related posts

फ्रांस के छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा में ट्रेनिंग

prabhatchingari

मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा, जल्द होने जा रही शुरू

prabhatchingari

राज्य में विकास को मिली नई गति, बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

cradmin

38 वें राष्ट्रीय खेलों में ग्राफिक एरा की अंकित दो स्वर्ण और एक रजत

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने बाजार भ्रमण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर दिया बल

cradmin

दक्षिण भारतीय व्यंजनों का अग्रणी ब्रांड सागर रत्न अब देहरादून में

cradmin

Leave a Comment