Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित वाद- विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के वाकपटुता को देख लोग प्रभावित हुए। प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता रहीं।

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में अंतर सदन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने ‘ऑनलाइन शिक्षा पारंपरिक स्कूलिंग का व्यवहार्य विकल्प है’ विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में गैलीलियो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। आइंस्टीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा और एरिस्टोटल हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब तनीषा अंसारी को दिया गया। रीबटल राउंड में उत्कर्ष कठैत ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर शादीप अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

नुणाई मेला: जौनसारी संस्कृति का जीवंत उत्सव

cradmin

अजयकिशोर भंडारी हो सकते है चमोली कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष

cradmin

30वें दिव्य कला मेला का आगाज, राज्यपाल बोले— दिव्यांगजन बनेंगे अर्थव्यवस्था की निर्णायक शक्ति

cradmin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने दल में मचे घमासान को संभालने में नाकाम , कांग्रेस पर लगा रहे अनर्गल आरोप -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून ने ‘शेयरिंग इज़ केयरिंग’ अभियान के माध्यम से खुशियाँ बिखेरीं

cradmin

आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात… 

cradmin

Leave a Comment