Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

दूरस्थ क्षेत्र के महाविद्यालयों में दूर होगी विज्ञान शिक्षकों की कमी

देहरादून,
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी साथ ही प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक कार्यों में भी युवाओं को मदद मिलेगी।

सूबे के दूरस्थ राजकीय महाविद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित वनस्पति विज्ञान के 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिनमें डॉ. दिनेश गिरी को पी.जी. कॉलेज गोपेश्वर, प्रमिला को राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग, योगेन्द्र सिंह गुसाई को राजकीय महाविद्यालय अगस्तमुनि, डॉ. हिमानी बडोनी को राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, उपेन्द्र सिंह को राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ, स्वाति जोशी को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसैड़, दीपिका को राजकीय महाविद्यालय जयहरिखाल, अभय सिंह पंवार को पुरोला महाविद्यालय, प्रभा को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी, रिजवाना तबस्सुम को राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट, प्रतिभा ग्वाल को राजकीय महाविद्यालय बेदीखाल तथा सोनम को राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में प्रथम तैनाती दी गई है। इन नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती से प्रदेश के दुर्गम एवं अतिदुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में जहां विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं क्षेत्र के युवा अपने आस-पास के महाविद्यालयों में ही विज्ञान विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही महाविद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक कार्यों का लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

Related posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने स्वच्छता कर्मचारियों के योगदान को सराहा

prabhatchingari

केनस्टार लाया भारत के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एयर कूलर; अब मिलेगी कम बिजली में दमदार कूलिंग

cradmin

एमडीडीए का बड़ा खुलासा : पीएम आवास योजना में घोटाले की खबरें पूरी तरह झूठी

cradmin

राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आपदा प्रभावित उत्तराखंड की हो रही उपेक्षा : सूर्यकांत धस्माना

cradmin

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

देवभूमि उत्तराखण्ड में होगा अभाविप का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन; 1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

cradmin

Leave a Comment