Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ, पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालु रवाना

देहरादून/चमोली : हेमकुंड साहिब के कपाट आज 25 मई को
श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। वहीं ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुंचा। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। घांघरिया में रात्रि प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार को वह हेमकुंड के लिए रवाना होंगे और निर्धारित समय पर विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अखंड पाठ होगा उसके बाद 15 मिनट का शबद कीर्तन और 7:50 पर अरदास होगी।

पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया
आठ बजे यात्रा शुभारंभ का हुकमनामा लिया जाएगा। उसके बाद बैंडबाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में सरोपे पहनाकर सभी संगतों को हेमकुंड के लिए रवाना किया जाएगा। बताया कि पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया है।
तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिसमें से 500 से अधिक घांघरिया पहुंच गए हैं। इस साल कपाट खुलने के समय पंजाब से सतनाम, हरविंदर सिंह और गढ़वाल स्काउट की बैंड पार्टी मौजूद रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

अगर आप वृष से मकर तक हैं, तो आज हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

एक विद्यालय खोलने का अर्थ 100 जेलों को समाप्त करना – महामंडलेश्वर कपिल मुनि

prabhatchingari

मीन और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

गाड़ू घड़ा कलश श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचने पर, भव्य स्वागत

prabhatchingari

यमुनोत्री जी की यात्रा आज स्थगित ,उत्तराखंड पुलिस ने की अपील

prabhatchingari

आज का ज्योतिषीय संयोग: नवम-पंचम योग बनाएगा कई राशियों का दिन खास

cradmin

Leave a Comment