Prabhat Chingari
जीवन शैलीराष्ट्रीय

रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई

देहरादून/नई दिल्ली, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की शानदार सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की। रेखा आर्या ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले के बाद जिस तरह भारत सरकार ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया वह विश्व के इतिहास में एक नया उदाहरण बन गया।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए जिस तरह सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को चुना गया वह भारत की बेटियों को गौरवान्वित करने वाला निर्णय था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैन्य भूमि उत्तराखंड में किस तरह आमजन ने खुशी जताई इसकी जानकारी भी रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री के साथ साझा की।

Related posts

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती: 63 सफाई निरीक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

cradmin

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर बरसे सुरेंद्र सिंह रावत, किडनी मरीज को दी आर्थिक मदद

cradmin

जीवन में ऊँचाइयाँ पाने के लिए गलतियों से सीख जरूरी — स्वामी रसिक महाराज

cradmin

कवि कमल वोरा को वर्ष 2024 का नरसिंह मेहता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

prabhatchingari

‘शब्दोत्सव’ में बोले सीएम धामी—देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से कोई समझौता नहीं

cradmin

देवभूमि पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई ने मनाया पत्रकारिता दिवस*

prabhatchingari

Leave a Comment