Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा की गयी है स्थगित

जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर आने पर पैदल मार्ग हुआ बाधित।

अब से कुछ देर पहले प्राप्त सूचनानुसार जंगलचट्टी के पास निरन्तर हो रही भारी बारिश के कारण गधेरे में मलबा पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबा पत्थर की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने तथा 02 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस क्रम में निरन्तर बारिश हो रही है। जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने तथा सम्पूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, एहतियातन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है।
जनपद पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें तथा आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।

Related posts

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड का नशे के सौदागरों पर फिर चला हंटर

cradmin

ग्राफिक एरा में स्कूल व उच्च शिक्षा में सहयोग बढ़ाने पर मंथन

prabhatchingari

पोखरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तस्कर, वाहन से ले जा रहा था बड़ी खेप

cradmin

आपदा पीड़ितों की मदद को पहुंचा ग्राफिक एरा

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल को 11वीं और 12वीं की मान्यता

prabhatchingari

मंत्री गणेश जोशी एम्स ऋषिकेश में हुए भर्ती,

prabhatchingari

Leave a Comment