---Advertisement---

भूपिंदर सिंह को ‘एजुकेशन लीडरशिप समिट 2025’ में मिला विशिष्ट सम्मान

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 12, 2025 7:09 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, 
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए BFIT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और गुरु नानक कॉलेज, देहरादून के सह-संस्थापक एवं सीईओ  भूपिंदर सिंह को ‘ArdorComm Education Leadership Summit & Awards 2025’ में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देहरादून के सेयफर्ट सारोवर प्रीमियर होटल में आयोजित हुआ, जिसमें उन्हें “Certificate of Appreciation” प्रदान किया गया।

सिंह ने इस अवसर पर एक विशिष्ट वक्ता के रूप में भी भाग लिया और उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि AI न केवल विद्यार्थियों के सीखने की शैली को समझने में मदद करता है, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत अध्ययन योजनाओं और रियल-टाइम मूल्यांकन के माध्यम से बेहतर शिक्षा अनुभव भी प्रदान करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि डिजिटल युग में शिक्षा केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि युवाओं को व्यवहारिक, तकनीकी और भविष्य के अनुरूप कौशलों से भी लैस करना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना आवश्यक है।

सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और संस्थागत प्रमुखों ने भाग लिया। ArdorComm Media द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार, समावेशन और नेतृत्व को प्रोत्साहित करना रहा।

भूपिंदर सिंह की दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण ने BFIT और गुरु नानक कॉलेज को गुणवत्तापूर्ण संस्थानों की श्रेणी में स्थापित किया है। यह सम्मान उनके सतत प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment