Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पर्या फाउंडेशन ने किया ‘देहरादून टॉक शो’ का आयोजन

 

नशे से उबर चुके युवाओं ने सुनाए अनुभव, बने समाज के लिए प्रेरणा

देहरादून।
पर्या फाउंडेशन द्वारा  नशा मुक्ति अभियान के तहत ‘देहरादून टॉक शो’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम (रिस्पना पुल के समीप) में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत मेयर सौरभ थपलियाल और विधायक सविता कपूर ने दीप प्रज्वलन कर की।

कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना था। फाउंडेशन की संस्थापक ख्याति शर्मा ने बताया कि यह मंच विशेष रूप से उन लोगों के अनुभव साझा करने के लिए तैयार किया गया था जो कभी नशे के शिकार रहे, लेकिन आज समाज को जागरूक कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा, “यह एक सराहनीय प्रयास है। आज के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खुद युवाओं को ही आगे आना होगा।”
विशिष्ट अतिथि विधायक सविता कपूर ने कहा, “नशा अब सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं, महिलाएं भी इसकी गिरफ्त में आ रही हैं। ऐसे आयोजनों की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।”

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पर्या फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में डॉक्टर्स, फैशन डिजाइनर, करियर काउंसलर, न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट, तथा सेना से जुड़े अधिकारी भी शामिल रहे और सभी ने नशे की समस्या पर अपने विचार रखे।

विशेष बात यह रही कि कई ऐसे युवाओं ने मंच साझा किया जो एक समय में नशे की गिरफ्त में थे।
जैसे कि सौरव यादव, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “नशे की लत इतनी गहरी थी कि हर समय कुछ ना कुछ चाहिए होता था। नशा मुक्ति केंद्र में रहा, लेकिन जब तक खुद ठान न लें, तब तक बाहर निकलना मुश्किल है।” आज वे इस लत को छोड़कर एक सामान्य और उत्पादक जीवन जी रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद कविता पाठ, गीत-संगीत, और रैंप वॉक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट के डायरेक्टर आलोक गोस्वामी और पर्या फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर अमन कुमार ने इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related posts

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रामनगर में “जन वन महोत्सव” का शुभारंभ — मुख्यमंत्री धामी बोले, “प्रकृति संरक्षण हमारे संस्कारों में निहित”

cradmin

देहरादून में वैलेंटाइन मंथ की रोमांचक शुरुआत

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शोध व नवाचार पर केंद्रित फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला

cradmin

शुरुआती मूल्य में रियलमी पी3 5जी पेश किए

prabhatchingari

देहरादून राउंड टेबल 51 ने प्रेमनगर में बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर, के छात्रावास का किया शिलान्यास

prabhatchingari

Leave a Comment