Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

भारी वर्षा के चलते आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्र जलमग्न — पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

 

देहरादून: लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण आसन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पटेलनगर क्षेत्र के भूड़पुर इलाके की एक आवासीय कॉलोनी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घरों में पानी भर जाने के कारण कई लोग अपने ही घरों में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी नयागांव प्रभारी पुलिस बल एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ त्वरित रूप से मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रस्सियों की सहायता से एक संगठित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए घरों में फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार, दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नदी-नालों के किनारे बसे क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और लाउड हेलर के माध्यम से आमजन को सतर्क रहने, जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की जा रही है।

संवेदनशील स्थानों से लोगों को एहतियातन हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।

Related posts

बेटे,बहु,नाती, ने पीटा 90 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिला को- महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए कार्यवाही के निर्देश,

prabhatchingari

भारतीय जनता पार्टी “पार्टी ज्वाइनिंग” कार्यक्रम तहत आज थराली विधानसभा से 861 नये लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

prabhatchingari

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग 16 अप्रैल को होगी आरपार सीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डीएम का निरीक्षण

prabhatchingari

पत्रकार कल्याण व सम्मान पेंशन योजना की बैठक संपन्न

prabhatchingari

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के रोड़ सो में उमड़ा जनसैलाब

prabhatchingari

IFS डा. धकाते को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

prabhatchingari

Leave a Comment