Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

ग्राम सभा मटियाना में निरमा शर्मा की ऐतिहासिक जीत

282 वोट प्राप्त कर 87 मतों से प्रतिद्वंद्वी को दी शिकस्त, गांव में खुशी की लहर

चकराता,,ग्राम सभा मटियाना में हुए ग्राम प्रधान पद के चुनाव में  निरमा शर्मा ने 282 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 87 मतों के अंतर से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जीत न केवल उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि गांव की जनता के विश्वास का प्रतिफल भी है।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे गांव में उत्सव का माहौल छा गया। समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटीं, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला और नारा लगाया – “गांव की शान, निरमा प्रधान!”

निरमा शर्मा की यह सफलता उनकी सामाजिक सक्रियता, युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और ग्राम के विकास में निरंतर योगदान का परिणाम मानी जा रही है। उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और दूरदर्शी नेता के रूप में पूरे गांव का समर्थन प्राप्त हुआ।

गांव के बुजुर्गों से लेकर नवयुवकों तक सभी ने उन्हें बधाइयाँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मटियाना गांव शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करेगा।

इस अवसर पर निरमा शर्मा ने ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा: “यह जीत मेरे अकेले की नहीं, यह आप सभी के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद की जीत है। मैं पूरे मन और ईमानदारी से गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करूँगी।”

ग्राम सभा में जल्द ही स्वागत समारोह और सार्वजनिक धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। निरमा शर्मा की यह विजय न केवल वर्तमान की उपलब्धि है, बल्कि गांव के सुनहरे भविष्य की नींव भी मानी जा रही है।

Related posts

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री, एसओपी बनाने के निर्देश

cradmin

आज का पंचांग व राशिफल: शनिवार को व्यतिपात योग का प्रभाव, अभिजीत मुहूर्त में करें महत्वपूर्ण कार्य

cradmin

अच्छी लाइफ सेट करने में कौन-सा सिलेबस बड़ा: स्कूल का या फिर जिंदगी का?

prabhatchingari

आज का दिन: वृषभ राशि को सतर्कता ज़रूरी, कुंभ राशि धैर्य से लें फैसले

cradmin

मुख्यमंत्री ने पंचायती वन निर्देशिका 2023 का किया विमोचन…….

prabhatchingari

शासन ने चार वरिष्ठ आईएएस के पदभार मे किया फेरबदल

prabhatchingari

Leave a Comment