Advertisement

,

उत्तरकाशी आपदा : पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली जानकारी, हरसंभव मदद का भरोसा

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 7, 2025 6:46 AM

Google News
Follow Us
------

 

धराली-सुक्की टॉप-हर्षिल में बादल फटने से तबाही, आर्मी कैंप बहा, 8-10 जवान लापता

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की भयावह घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्यों में जुटी है। लगातार हो रही बारिश के बीच सभी एजेंसियाँ समन्वय से काम कर रही हैं।

धराली, सुक्की टॉप और हर्षिल में बादल फटने से कई मकान, होटल, ढाबे व होमस्टे बह गए हैं। हर्षिल में आर्मी कैंप तबाह हो गया और 8 से 10 जवान लापता हैं। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ITBP ने कोपांग कैंप में 80 पीड़ितों को शिफ्ट किया है।

नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे झील बनने और बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्यों को तेजी से चलाने के निर्देश दे चुके हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment