Prabhat Chingari
उत्तराखंड

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त हुई दून पुलिस

 

यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस सख्त, 50% अधिक चालान
नाबालिग चालकों पर 800% से ज्यादा कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव में 300% की बढ़ोतरी

देहरादून। आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता मानते हुए दून पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया गया है। वर्ष 2025 के शुरुआती सात महीनों (जनवरी से जुलाई) में विगत वर्ष की तुलना में 50% अधिक चालानी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 300%, रेड लाइट जम्प, ओवरस्पीडिंग और डेन्जरस ड्राइविंग में लगभग दोगुनी कार्रवाई दर्ज की गई है।
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सामने आया, जहां 800% से अधिक की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2024 में कुल चालान: 75,569
वर्ष 2025 में जुलाई तक: 1,13,702

दून पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी हैं, साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Related posts

मदरसे व नमाज स्थल की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई टली, सिटी मजिस्ट्रेट ने आधी रात को किए सील

prabhatchingari

दून अस्पताल में चिकित्सा का चमत्कार: बिना चीरे के दो माह के शिशु की हार्ट सर्जरी सफल

cradmin

बदरीनाथ यात्रा के साथ चमोली में तीर्थयात्रियों के लिए खुले है ये धार्मिक व पर्यटन स्थल

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में स्कूल व उच्च शिक्षा में सहयोग बढ़ाने पर मंथन

prabhatchingari

आज से होलाष्टक आरंभ, 3 मार्च तक मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

cradmin

बेटे कैंसर पीड़ित मां-बाप को कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

cradmin

Leave a Comment