Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा से गूंजा पिपलेश्वर शिव मंदिर परिसर

 

देहरादून। प्राचीन श्री शिव मंदिर, पिपलेश्वर (क्लेमेंट टाउन) के वार्षिकोत्सव पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। नंदा देवी राजजात यात्रा, धर्म-संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सिर पर कलश लिए महिलाएं, बैंड-बाजों की गूंज और भक्तों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने यात्रा को विशेष बना दिया।

मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर समिति के महासचिव अशोक सुंदरियाल ने ध्वज दिखाकर किया। भक्तगण यातायात नियमों का पालन करते हुए शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। झमाझम बरसात के बीच भी कलश यात्रा का उत्साह चरम पर रहा। जिन मार्गों से यात्रा गुजरी, वहां सेवादारों ने सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।

समिति के सर्वव्यवस्था प्रमुख अशोक सुंदरियाल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 14 से 20 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगा, जिसका वाचन आचार्य महामाया प्रसाद जी करेंगे। 20 अगस्त को भगवान की छटी पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक ओ.पी. बहुगुणा, अध्यक्ष अरुण थपलियाल, प्रदीप त्यागी, महासचिव अशोक सुंदरियाल, कोषाध्यक्ष राजुल नौटियाल, सह सचिव विनोद कठैत, पार्षद दीपक नेगी, महिला संरक्षक रजनी रावत, सचिव अंजू विष्ट, पूर्व पार्षद राजेश परमार, आचार्य दीपक काला, रमेश चमोली, विक्रम नैथानी, पंकज ठाकुर, ईश्वर थापा सहित कार्यकारिणी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बद्रीनाथ मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

prabhatchingari

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा

prabhatchingari

बद्रीश महोत्सव 2024 में चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान

prabhatchingari

मानसून को लेकर SDRF ने कसी कमर, सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा ने दिये आवश्यक दिशानिर्देश…..

prabhatchingari

धर्म और राजनीति का सहअस्तित्व ही लोकमंगल का आधार : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

जियो-बीपी ने इंजन-क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी लॉन्च…

cradmin

Leave a Comment