Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

अंतरिक्ष यात्री हैं आज के सुपर हीरो ग्राफिक एरा में प्रक्षेपण यान पर सम्मेलन

देहरादून,  इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक श्री रविकुमार वर्मा ने कहा कि आज के सुपर हीरो अंतरिक्ष यात्री है, जो धरती से परे जाकर शून्य गुरुत्वाकर्षण में भी मानवता और विज्ञान का ध्वज लहरा रहे हैं।
वह आज ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। ‘भारतीय प्रक्षेपण यान- अतीत, वर्तमान और भविष्य‘ विषय पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वह अद्वितीय मुकाम हासिल किया है जहां सीमित संसाधन भी असीमित संभावनाओं का द्वार खोलते हैं। विकासशील देश होने के बावजूद आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों की कतार में खड़ा है। चंद्रयान और मंगलयान जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हमारी गौरव गाथाएं हैं, तो वहीं भविष्य का भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित रॉकेट और स्मार्ट उपग्रह के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचना का साहस रखता है। श्री रविकुमार ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की उस अद्भुत दुनिया से परिचित कराया जहां रॉकेट तकनीक और उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा को नई ऊंचाई देती है।
इसका आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने किया। इस अवसर पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डा. सुधीर जोशी के साथ डा. विजय कुमार पाटीदार, डा. चंद्र किशोर, डा. आलोक कुमार, डा. कुमार गौरव, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह

prabhatchingari

आतंकी घटना के बाद सुरक्षा कड़ी, सीमावर्ती चैकपोस्टों पर सघन जांच

cradmin

प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर अपहरण प्रयास की सूचना निराधार, स्कूल प्रबंधन ने किया खंडन

cradmin

आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि

cradmin

ॐ नमः शिवाय” के उद्घोष के साथ खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट

prabhatchingari

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी ₹35.49 लाख की सहायता राशि…

cradmin

Leave a Comment