Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

 

देहरादून
उत्तराखंड उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में देहरादून उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि 12 सितंबर,2025 को प्रातः 10 बजे से ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मतदान में प्रतिभाग करने की शपथ भी ली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विश्वविद्यालय के कुलपति को परिसर में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माह सितंबर में  “Teacher: Pillar of Electoral Process’’  विषयवस्तु के साथ मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस क्रम में 12 सितंबर को ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, क्लेमनटाउन, देहरादून में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित करने के साथ शपथ आदि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Related posts

लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन महिला शशकितकरण, संगीत व भारतीय साहित्य पर हुई चर्चा

prabhatchingari

फिल्म महोत्सव के समापन पर मंडाण की धूम…

cradmin

जन्म से बधिर बच्चा पहली बार ध्वनियों को पहचानने और भाषा विकास में सक्षम हुआ

prabhatchingari

अनामिका राज और मणिका जोशी बने मिस टैलेंटेड

cradmin

बारिश से हाहाकार, डीएम सविन बंसल व एसएसपी ने संभाली कमान

cradmin

टेक्नो ने लॉन्च किया पोवा कर्व 2  स्लिम, फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन में ज़बरदस्त बैटरी पावर के साथ ऑफिशियली लॉन्च हुआ 

cradmin

Leave a Comment