Advertisement

त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 9, 2025 8:41 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, देर शाम प्रदेश के  मुख्यमंत्री माननीय  पुष्कर सिंह धामी  से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

भेंट के दौरान बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट की प्रक्रिया को गति देने, श्री त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से जुड़े इस विषय पर शासन को उचित दिशा-निर्देश देने की बात कही।

इस अवसर पर बीकेटीसी की ओर से इस यात्रावर्ष मई-जून में हुए आपदा राहत कार्यों व चारधाम यात्रा के सफल आयोजन हेतु प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के विजन के तहत  त्रियुगीनारायण के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु अनुदान, सीमा माता मंदिर चाई (जोशीमठ) के जीर्णोद्धार, बीकेटीसी को देहरादून में कार्यालय हेतु भूमि उपलब्ध कराने, आपदा की स्थिति में धामों तक पूजा सामग्री पहुंचाने के लिए हैलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराने आदि विषयों पर भी अनुरोध रखा गया।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा शासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment