---Advertisement---

श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुआ जिनेंद्र आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 30, 2025 8:34 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। श्री 1008 श्रीमज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ। छह दिवसीय इस महोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार को हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। 31वां श्री पृष्प वर्षायोग समिति की ओर से आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महामुनिराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, देहरादून में यह भव्य आयोजन आरंभ हुआ। गुरुदेव का मंगल प्रवेश राजेंद्र नगर प्रवास से जैन भवन में हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में इंद्र-इंद्राणियों का तिलक समारोह संपन्न हुआ। भक्तों ने भक्ति गीतों और मंगलाचरण के बीच उत्सव का आनंद लिया। मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि यह महोत्सव आगामी तीन नवंबर तक चलेगा। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। इनमें मंडप उद्घाटन, अनुष्ठान, आचार्य श्री के प्रवचन, हवन, आरती महोत्सव, भजन संध्या, नाटक मंचन और सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण रहेंगे। जैन समाज के श्रद्धालु सपरिवार महोत्सव में भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment