Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

स्कूल के रास्ते में भालू का आतंक, गोपेश्वर में छात्राओं पर हमला

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा):  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल जा रही छात्राओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना में छात्रा राधिका रावत बाल-बाल बच गई, जबकि एक अन्य छात्रा भालू से बचने के प्रयास में भागते समय गिरकर घायल हो गई और बेहोश हो गई।

घटना के तुरंत बाद दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन, स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से क्षेत्र में भालू की सक्रियता को लेकर दहशत का माहौल है। अभिभावकों ने स्कूल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, वन विभाग द्वारा नियमित गश्त बढ़ाने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related posts

संविधान की समझ बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी :रेखा आर्या

prabhatchingari

कांवड़ मेला-2025: मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

cradmin

टीएचडीसीआईएल ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स- 2025 के “आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार- गोल्ड कैटेगरी” से सम्मानित

prabhatchingari

उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया

cradmin

मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया ने नई CB125 हॉर्नेट और शाइन 100 DX की कीमतों का ऐलान किया, “बुकिंग शुरू”

cradmin

मुख्यमंत्री से मिले सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा …

cradmin

Leave a Comment