Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

वृद्धजनों को मिलेगी निशुल्क आवास व भोजन सुविधा

 

देहरादून।  रायवाला स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में आगामी 15 जनवरी से नियमित रूप से संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस वृद्ध आवास गृह में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धजनों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7500351411 जारी किया गया है, जिस पर फोन के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला प्रशासन देहरादून एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा भोजन व्यवस्था हेतु टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके तहत 15 जनवरी से वृद्ध आवास में निवास करने वाले वृद्धजनों को निशुल्क, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भोजन व्यवस्था से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पांच वृद्धजनों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो यहां रहने के इच्छुक हैं। वर्तमान में आवास गृह में 25 वृद्धजनों के रहने की समुचित व्यवस्था है, जहां उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

संपर्क:जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून

मोबाइल: 9412114011

 

Related posts

धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर दून पुलिस का शिकंजा दंपति व दो पुत्रों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

cradmin

मणिपाल अस्पताल में नई तकनीक से ३० वर्षीय माँ की जान और मातृत्व दोनों सुरक्षित

cradmin

आशा,भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

prabhatchingari

अवैध गतिविधियों पर ढिलाई महंगी पड़ी, दून पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन

cradmin

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने सैटेलाइट रिसेप्शन और रेडियो एस्ट्रोनॉमी के लिए ग्राउंड स्टेशन की स्थापना की

prabhatchingari

IMA की पासिंग आउट परेड शुरू, 491 युवा अफसरों ने लिया हिस्सा

prabhatchingari

Leave a Comment