---Advertisement---

रायपुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग का 24 घंटे में खुलासा, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Monday, January 26, 2026 5:59 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

थाना रायपुर पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को वादी गणेश दत्त बहुगुणा निवासी नथुवावाला ढांग, रायपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी माता श कुन्ती देवी पत्नी श्री लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा प्रातःकाल अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते पर एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस गंभीर घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तत्काल पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही मैनुअल पुलिसिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त अभियुक्त सचिन को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह रिंग रोड स्थित ब्लिंकिट एजेंसी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसने कई लोगों से उधार ले रखा था। कर्ज चुकाने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई और डिलीवरी के दौरान अकेली आने-जाने वाली महिलाओं की रेकी करने लगा। घटना के दिन प्रातः नथुवावाला ढांग क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को अकेले देखकर उसने वारदात को अंजाम दिया। अभियुक्त मंगलसूत्र बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण, सचिन पुत्र सर्वेश कुमार,, निवासी – ग्राम रसूलपुर कला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.),हाल निवासी – जोगीवाला, रिंग रोड, देहरादून उम्र – 30 वर्ष, बरामदगी, घटना में छीना गया मंगलसूत्र, (अनुमानित कीमत – ₹1,50,000)

पुलिस टीम, उपनिरीक्षक सुनील नेगी – चौकी प्रभारी, बालावाला, हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश, कांस्टेबल प्रेम पंवार, कांस्टेबल मुकेश कनाडाई, कांस्टेबल किशन पाल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment