Prabhat Chingari
Uncategorized

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क नहीं, ऐरठा गांव के लोग आंदोलन को तैयार

देवाल के ऐरठा गांव में आजादी के 78 वर्ष बाद भी नहीं पहुंची सड़क, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)

विकासखंड देवाल के ऐरठा गांव में सड़क नहीं होने पर बृहस्पतिवार को गांव की बीमार महिला हिमंती देवी को ग्रामीणों ने डंडी की मदद से 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लाया फिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वर्ष 2021 से 8 किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद आज भी ऐरठा गांव के ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया हैं, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि गांव के लिए पदमल्ला -कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन 4 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई हैं। ग्रामीण राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव की एक महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे डंडी के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लाया गया, इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीण भवान राम, दिनेश, पुरन राम, रमेश राम, प्रताप राम, विमला देवी, त्रिलोक राम, कांति देवी, कुंवर राम, कला देवी, दीपा देवी, गणेशी देवी आदि ग्रामीणों ने मरीज को अस्पताल पहुंचाया, ग्रामीणों ने सड़क कटिंग का कार्य जल्द शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

Related posts

मैन्‍द्रथ पीएलसी का प्रधानों ने किया शैक्षिक भ्रमण, सीखा पंचायतों को व‍िकस‍ित करने का तरीका

prabhatchingari

देहरादून से जा रहे वाहन का रुद्रप्रयाग के रतूड़ा के निकट दुर्घटनाग्रस्त होंने से उसमे सवार 7 लोग घायल*

prabhatchingari

8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बमोथ में ग्रामीणों को दिलाई शपथ*

prabhatchingari

NDRF ने सिखाई इमरजेंसी के दौरन किए जाने वाली टेक्निक

prabhatchingari

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे*

prabhatchingari

उत्तराखंड के 331 माध्यमिक विद्यालयों में 7 व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किये जायेंगे।

prabhatchingari

Leave a Comment