अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्रशासन सक्रिय

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 18, 2026 7:04 PM

Google News
Follow Us
------

सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना

 

देहरादून, । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अन्य जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री जन मन योजना” तथा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत “जनभागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ किया गया।

यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जनपद देहरादून के चयनित चार विकासखण्डों के 80 ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण तथा बैंकिंग सेवाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ जनजातीय परिवारों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पौधरोपण कर जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे जनजातीय समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment