देहरादून के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड में लहराया परचम

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 27, 2026 8:46 PM

Google News
Follow Us
------

 

आईईओ, आईजीकेओ और आईएसएसओ में छात्रों ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय रैंक, शहर का बढ़ाया मान

देहरादून, शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ओलंपियाड परीक्षाओं 2025–26 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस वर्ष आयोजित एसओएफ ओलंपियाड में 72 देशों के लाखों छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें देहरादून के 30 हजार से अधिक छात्र शामिल रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हैप्पी होम मॉन्टेसरी स्कूल की कक्षा 1 की छात्रा मान्या ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आईईओ) में इंटरनेशनल रैंक-1 प्राप्त कर गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र अपने नाम किया। वहीं कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा साइमा अकरम ने इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड (आईजीकेओ) में इंटरनेशनल रैंक-1 हासिल कर विद्यालय और शहर को गौरवान्वित किया। उन्हें भी गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त दून इंटरनेशनल स्कूल (जूनियर विंग) की कक्षा 4 की छात्रा शनाया सिंह ने इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में इंटरनेशनल रैंक-2 प्राप्त कर सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र हासिल किया।

इस अवसर पर साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक महाबीर सिंह ने कहा कि एसओएफ ओलंपियाड विद्यार्थियों को तार्किक सोच, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालयों की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।

उन्होंने सभी सफल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एसओएफ भविष्य में भी विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

गौरतलब है कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड, इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड, इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड, इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड, इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड तथा इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। ये परीक्षाएं छात्रों की अवधारणात्मक समझ, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान कौशल को वैश्विक स्तर पर परखने का अवसर प्रदान करती हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment