सत्य साईं सेवा संगठन के सेवा कार्यों की परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने की सराहना

By: Naveen Joshi

On: Saturday, May 30, 2026 10:42 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री  प्रदीप बत्रा से शिष्टाचार भेंट कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता, जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय स्वरूप, प्रदेश सेवा कोऑर्डिनेटर नीरज थापा, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर नवीन जोशी, देहरादून जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह थापा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को संगठन द्वारा प्रदेशभर में संचालित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें पर्यावरण संरक्षण अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता जागरूकता अभियान तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवा गतिविधियां प्रमुख रूप से शामिल हैं।

परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन की सेवा गतिविधियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment