देहरादून, नवग्रह शनि मंदिर, मिनी मसूरी, गढ़ी कैंट, देहरादून में आज सबकी सहेली फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं समाज उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पूजा सुब्बा ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
समारोह में गोर्खा कल्याण परिषद की अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ज्योति कोटिया, गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अभिषेक शाही तथा उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शमशेर सिंह बिष्ट का खादा, शॉल, पुष्पमाला एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य सुशांत राज महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वक्ताओं ने कहा कि ज्योति कोटिया लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति न केवल गोर्खा समाज बल्कि समस्त उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। इसी प्रकार अन्य सम्मानित पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं कार्यों की पहचान हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मानित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा प्रदेश के विकास और समाज कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सबकी सहेली फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती निर्मला थापा, हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की उपाध्यक्ष प्रमिला खत्री, सृजनशील ब्राह्मण महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती शांता पंथी, उत्तराखंड नेपाली भाषा समिति के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देवमाया गुरुंग, शांति गुरुंग, माया पंवार, सुनीता छेत्री, सरोज गुरुंग, सोनिका थापा, सपना मल्ल, कविता छेत्री, बिंदु पौडेल, कमला पौडेल, पुष्पा छेत्री, विनीता खत्री, माया गुरुंग, पूनम गुरुंग, मोनिका थापा, ओ.पी. गुरुंग, एन.बी. खत्री, नील कमल चंद, रीता विशाल, बाबूराम छेत्री एवं मीना गुरुंग सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

--- 






