देहरादून, : अपनी खास डिज़ाइन फिलॉसफी का विस्तार करते हुए पोवा ने आज भारत में पोवा 8 प्रो 5जी लॉन्च करने की घोषणा की। यह फ़ोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो ऐसे डिवाइसेज़ से ऊब चुके हैं जो भीड़ में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। यह स्मार्टफोन ‘ डिलीट नॉर्मल ’ सोच को नए लेवल पर ले जाता है— इसे इस तरह इंजीनियर किया गया है कि यह जहां भी हो, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करे।
कूल और आकर्षक एस्थेटिक के साथ पोवा के सिग्नेचर ट्राएंगल कैमरा लेआउट को बरकरार रखते हुए, रियर पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है—यह एक डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन है, जिसे केवल सजावट के बजाय उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बैटरी स्टेटस, टाइमर और नोटिफिकेशन की तुरंत अपडेट देता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट कॉलर आईडी फीचर भी है, जो कॉल रिसीव करने से पहले ही संभवित स्पैम कॉल की पहचान कर चेतावनी देता है। फोन को स्क्रीन नीचे करके रखने पर यह आसानी से डेस्क क्लॉक में बदल जाता है।
लॉन्च के अवसर पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “अगर हम ईमानदारी से कहें, तो स्मार्टफोन अब बोरिंग हो गए हैं— साल-दर-साल हम सभी लगभग एक जैसे ग्लास स्लैब लेकर घूम रहे हैं। हमने पोवा 8 प्रो को इसलिए तैयार किया क्योंकि हमारा मानना है कि यूज़र्स को सुरक्षित और मामूली अपग्रेड से कहीं बेहतर के हकदार हैं। इसका डिज़ाइन इतना बोल्ड है कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है, साथ ही इसमें ऐसे व्यावहारिक एआई फीचर्स दिए गए हैं, जो वास्तव में रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं।
चाहे आप दोपहर की तेज धूप में हों या रात के अंधेरे में कुछ पढ़ रहे हों, 1.5k 144 एचजेड एमोलेड डिस्प्ले को आरामदायक विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है। तेज रोशनी में बेहतरीन विजिबिलिटी और रात में आंखों के लिए आरामदायक डिमिंग के साथ, यह हाई-एंड डिस्प्ले क्वालिटी को आपके रोजमर्रा के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस तक पहुंचाता है।
50एमपी सोनी LYTIA 700C ओआईएस सेंसर वाला यह कैमरा सेटअप हाई-कॉन्ट्रास्ट या कम रोशनी में भी बैलेंस्ड और स्थिर शॉट्स कैप्चर करता है। इसमें बड़े सीन को कवर करने के लिए 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। एआई ऑटो ज़ूम की मदद से सब्जेक्ट को ऑटो-फ्रेम करता है, 3डी फोटो तस्वीरों में डेप्थ इफेक्ट जोड़ता है, जबकि मोशन ट्रेल मूवमेंट को ट्रैक करता है। एआई जो कॉल याद रखे, ताकि आपको याद न रखना पड़े
बिज़नेस ओनर्स, सेल्स लीडर्स और रोज़ाना 100 से अधिक कॉल्स अटेंड करनेवाले प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया यह सेगमेंट का भारत का पहला एआई असिस्टेंट है । यह रेगुलर या व्हाट्सएप कॉल को अंग्रेज़ी, हिंदी, बंगाली और मराठी भाषाओं में रिकॉर्ड, ट्रांसक्राइब और समरी कर सकता है।
पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त 2026 से फ़्लिपकार्ट और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। ग्राहकों को 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी, जिसमें ईएमआई ₹2,777 प्रति माह से शुरू होगी। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹46,999 हो जाएगी।










