Advertisement

आज का पंचांग-राशिफल: भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा पर शनिदेव की कृपा, जानिए शुभ मुहूर्त और राशियों का भविष्यफल”

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 29, 2026 7:55 AM

Google News
Follow Us

भाद्रपद मास का आरंभ माना जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह मास भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु तथा शिव आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। शनिवार होने के कारण शनिदेव की उपासना, जरूरतमंदों की सेवा तथा दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

पंचांग—– भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2083, सूर्य दक्षिणायन | ऋतु—वर्षा | वार—शनिवार, तिथि: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा प्रातः लगभग 9:57 बजे तक, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ। नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद।, योग: सुकर्मा। करण: कौलव, इसके बाद तैतिल।, चंद्र राशि: कुंभ। सूर्य राशि: सिंह। सूर्योदय: प्रातः 5:54 बजे , सूर्यास्त: शाम 6:46 बजे, राहुकाल: प्रातः  9:07 से 10:43 बजे यमगंड: दोपहर  1:57 से 3:33 बजे तक।

 शनिदेव का स्मरण कर तिल के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, काला तिल या वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। मन की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा सकता है।

शुभ रंग: नीला,   शुभ अंक: 8     शुभ दिशा: पश्चिम

 

राशिफल——– मेष: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृषभ: रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धन लाभ के अवसर बनेंगे। व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन:  कार्यक्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क: परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

सिंह: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कन्या:  मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अवसर आएंगे। पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

तुला: सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

धनु: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर:  योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी।

कुंभ: चंद्रमा की स्थिति के कारण आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

मीन: पुराने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने विषय को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment