Advertisement

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 29, 2026 10:32 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1 और 2 नवंबर 2026 को देहरादून तथा श्री केदारनाथ धाम का दौरा करना था। राष्ट्रपति भवन की ओर से 29 अक्टूबर को जारी पत्र के माध्यम से इस कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति के निजी सचिव मृतुंजय शर्मा (आईआरएस) ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्दन को पत्र भेजकर दौरा स्थगित किए जाने से अवगत कराया है। पत्र संख्या 10/Per Cell/2026 में उल्लेख किया गया है कि 16 अक्टूबर 2026 को डीओ पत्र के माध्यम से सूचित राष्ट्रपति का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति को देहरादून और श्री केदारनाथ मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। हालांकि, दौरा स्थगित किए जाने के कारणों का पत्र में उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही, राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन की नई तिथियों को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिव, मुख्यमंत्री सचिव और उत्तराखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर को भी आवश्यक जानकारी के लिए भेजी गई है। अब राष्ट्रपति के आगामी उत्तराखंड दौरे की नई तिथियों की घोषणा का इंतजार है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment