Advertisement

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

By: Naveen Joshi

On: Saturday, November 7, 2026 1:56 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर  संस्था के उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।

भेंट के दौरान संस्था के प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवंबर 1950 को हुआ था। उन्होंने उत्तराखंड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त श्रीमती बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य श्री जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्रीमती अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी श्री अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त श्री राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड कु. योजना एवं कु. इशा ठाकुर उपस्थित रहीं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment