Prabhat Chingari
Uncategorized

उत्तराखंड के द्वारा अयोध्या में महिला रामलीला का आयोजन किया जायेगा *

*02 जनवरी से संस्था मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति उत्तराखंड द्वारा अयोध्या में महिला रामलीला का आयोजन करने जा रही*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
02 जनवरी से संस्था मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति उत्तराखंड द्वारा अयोध्या में महिला रामलीला का आयोजन करने जा रही है। यह बात विश्व हिन्दू परिषद् के कर्णप्रयाग जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा ने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि इनके द्वारा आयोजित होने वाली 14वीं रामलीला मंचन का शुभारंभ अयोध्या शोध संस्थान में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री चंपत राय जी करेगें। पहाड़ से आने वाली समिति के सदस्यों तथा दर्शको की रहने एवं भोजन बिस्तर व्यवस्था आदि कारसेवकपुरम में वीएचपी द्वारा की गई है। 1जनवरी को पहाड़ की महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल दमाऊ भंकुरे के साथ सम्पूर्ण अयोध्या में शोभा यात्रा निकाल कर सभी अयोध्या वासियों को लीला दिखने का निमंत्रण भी देंगी। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होने वाली लीला पहाड़ की संस्कृति एवं संस्कार का भी अयोध्या में प्रदर्शन करेंगी ।
इस मौके पर महिला रामलीला समिति के लक्ष्मी शाह, मुन्नी बिष्ट, बीरा फर्स्वाण, राजेश्वरी पंवार, पुष्पा कनवासी, शशि नेगी, परमेश्वरी बिष्ट, तनुजा मैठाणी, आरती गुसाईं, मीना राणा, सुशीला बिष्ट, बबिता पंवार, सीमा गुसाईं, अर्पिता, कल्पेश्वरी, सुषमा भंडारी, सुशीला मेवाड़, जयन्ती बिष्ट, रूचि, कमला आदि रामलीला के पात्र मौजूद थे।

Related posts

भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति जी के श्री बद्रीनाथ आगमन पर चमोली पुलिस ने कसी कमर*

prabhatchingari

कमांडेंट SDRF ने वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में ली मासिक सम्मेलन, दिए दिशानिर्देश

prabhatchingari

हनुमान ध्वज स्थापित होने के साथ ही शुरू हुआ पांडव नृत्य*

prabhatchingari

मॉल ऑफ देहरादून में पर्वत पर्व की रही धूम

prabhatchingari

धारकोट से जोनला गांव पहुंची आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ (देवरा) यात्रा*

prabhatchingari

वित्त वर्ष 22-23 में कंपनी ने कार लोन में 5700 करोड़ रुपये का वितरण किया है

prabhatchingari

Leave a Comment