Prabhat Chingari
Uncategorized

स्कूटी सवार खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बचाई जान।*

रुद्रप्रयाग, जवाड़ी क्षेत्र में देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होने से स्कूटी सहित मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हरिद्वार से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था जिस दौरान जवाड़ी बायपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी खाई में जा गिरी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व रोप स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

*घायल का विवरण:-* श्री जीत सिंह पुत्र श्री भूपाल सिंह उम्र 45 वर्ष
निवासी :- ग्राम रोड़िया रुद्रप्रयाग।

Related posts

कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगी मोहर, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

prabhatchingari

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने की ग्रामीण विकास कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक

prabhatchingari

ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

prabhatchingari

मैक्स हॉस्पिटल में उन्नत हृदय वाल्व प्रत्यारोपण किया और 64 वर्षीय रोगी को नया जीवन दिया।*

prabhatchingari

सोशल दूसरी वर्षगांठ का जश्न मनाने ला रहा है खास ऑफर व हिप-हॉप नाईट

prabhatchingari

सहायक अध्यापकों को पहली बार मिला मण्डल परिवर्तन का लाभ

prabhatchingari

Leave a Comment