Prabhat Chingari
Uncategorized

उत्तराखंड परिवहन ने चलाई अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा..

देहरादून,परिवहन निगम की ओर से अयोध्या के लिये नई बस सेवा शुरू की गई है। काठगोदाम डिपो की ओर से बस का संचालन किया जा रहा है। बस हल्द्वानी स्टेशन से बीते गुरुवार रात 8:30 बजे अयोध्या के लिये रवाना हुई। यही बस शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे अयोध्या से हल्द्वानी के लिये वापस लौटेगी।
अभी तक अयोध्या के लिये कोई भी सीधी बस सेवा यहां से संचालित नहीं थी जिस कारण अयोध्या जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अयोध्या के लिये बस का संचालन शुरू किये जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बस 532 किमी. की दूरी तय करेगी जिसका किराया 745 रुपये रखा गया है। बस बरेली-लखनऊ-फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से कुमाऊं के सभी यात्रियों को राहत मिलेगी।

Related posts

दूसरा अपराध साहित्य महोत्सव 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक देहरादून में

prabhatchingari

स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम में एनडीआरफ ने आपदाओं से निपटने के लिए दिये प्रशिक्षण

prabhatchingari

वर्तमान पत्रकारिता को नारदजी से प्रेरणा लेने की जरूरत: डॉ. शैलेंद्र

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

cradmin

बालक के जन्म पर भी मिलने वाली महालक्ष्मी किट का शासनादेश हुआ जारी, रेखा आर्या

prabhatchingari

सीएसआईआर–सीबीआरआई रुड़की ने “एक स्वास्थ्य, एक विश्व 2025” वैश्विक सम्मेलन का किया शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment