उत्तराखंड परिवहन ने देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन दून से मुरादाबाद तक की दो सवारियों ने यात्रा की। दून से अयोध्या का किराया 1054 रुपये रखा गया है…अभी बस की मैनुअली बुकिंग हो रही है। जल्द ही इस बस को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। यात्री घर बैठे फिर बस का टिकट बुक करवा सकेंगे। आपको बता दे कि आईएसबीटी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद इस बस को रवाना किया गया। वही दून से अयोध्या के लिए ये पहली सीधी बस सेवा है। यह सुबह 1130 बजे दून से चलेगी और अगले दिन सुबह 530 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से यह तीन बजे दून के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे यहां पहुंचेगी। दून से अयोध्या का सफर कुल 1504 किलोमीटर का है।
previous post
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
