Prabhat Chingari
उत्तराखंड

स्कूटी सवार दो व्यक्ति हुए दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून रुद्रप्रयाग- को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि खांकरा के पास एक स्कूटी सवार 02 व्यक्ति खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गये है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के हमराह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों व्यक्ति श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे व अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायलों को रेस्क्यू कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल व्यक्तियों का नाम* :-
1. श्री अंकित उम्र 28 वर्ष पुत्र श्री प्रेम सिंह, निवासी :- पाली तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग।
2. श्री विपिन उम्र 30 वर्ष, निवासी :- कुमंडी, रुद्रप्रयाग।

Related posts

निवर्तमान मेयर गामा व कृषि मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति के मामले पर जांच न होने से दिखे रूष्ट…

prabhatchingari

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा प्राधिकरण के कार्यों के संबंध में की समीक्षा बैठक जिसमें 11 बिन्दुओं पर की गई विस्तृत चर्चा

cradmin

कटा पत्थर क्षेत्र में नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

prabhatchingari

नकल विरोधी कानून के तहत जांच तेज, हरिद्वार पहुँची SIT

cradmin

उत्तराखंड परिवहन निगम पर संकट, कर्मचारियों की समस्याओं और बसों की कमी से बिगड़ते हालात

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में आयुष इनोवेशन हैकाथान …

cradmin

Leave a Comment