Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पर गृह जनपद चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पर गृह जनपद चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने इसे सीमांत जिले चमोली के लिऐ ऐतिहासिक दिन बताया है।उन्होंने कहा कि हम सभी जनपद वासी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जनपद चमोली को दी गई सौगात पर खुश है। अब हमारा लाल देश के उच्च सदन में राज्य सभा सांसद बनकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाएगा।केंद्रीय नेतृत्व का का हम किन शब्दों में आभार प्रकट करें ऐसे मेरे पास कोई शब्द नहीं है। माननीय प्रधानमन्त्री और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का ने यह सम्मान दिया उसके लिऐ सभी कार्यकर्ता जनपद वासी उनके प्रति कृतज्ञ है।
सीमांत विकासखंड जोशीमठ निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मणि थपलियाल ने इसे सीमांत वासियों के लिऐ ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा जनपद चमोली में पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने किसी को इतना बढ़ा सम्मान दिया है यह पहले प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवाजा फिर इसी जनपद से देश के उच्च सदन के लिऐ प्रत्याशी बनाया है। यह भाजपा है जहां सभी को अवसर दिए जाते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र रावत ने कहा कि आज जनपद चमोली के कार्यकर्ता और जनपद वासी पार्टी के इस फैसले से प्रसन्न है। उन्होंने माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
भाजपा मिडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चमोली के आज हर कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहा है।
उत्साहित दिखने का सबसे बढ़ा कारण भी है ही क्यूंकि कई बार हमने देखा भी है और सुना भी है कि हम चमोली वासी सबको नेता बनाकर भेजते है जीता कर भेजते भी है लेकिन कभी हमने बड़े सदनो अर्थात केन्द्रीय राजनिति में जानें के लिऐ कोई नेता नहीं बना पाए आज हर उस कार्यकर्ता और जनपद वासी की आवाज को सुना भी गया और उनके सपनों के साथ न्याय भी किया आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को राज्य सभा सांसद का उम्मीदवार बनाकर जनपद चमोली को सम्मान दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के लिऐ केन्द्रीय नेतृत्व का और देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

Related posts

धामी कैबिनेट ने किसानों से लेकर शिक्षा व आवास तक, छह बड़े फैसले

cradmin

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 90 प्रतिशत सुरंग मार्ग कार्य पूरा

prabhatchingari

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर ने देहरादून में उन्नत इन-पेशेंट विभाग (आईपीडी) खोला, जो मातृत्व एवं बाल चिकित्सा देखभाल में एक नया मानक स्थापित करेगा

prabhatchingari

आपदा प्रभावितों के साथ जिला प्रशासन, फूलेत गांव से बीमार व्यक्ति एयर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.’ मोबाइल एप का लोकार्पण

cradmin

विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत पल्ला गांव में भू-धंसाव के कारण लगभग 25 घरों में दरारें

cradmin

Leave a Comment