Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जेल दिवस पर सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन

*जेल दिवस पर सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जिला कारागार चमोली पुरसाड़ी में जेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली सिमरनजीत कौर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर क्रीडा प्रतियोगिता जिसमें कैरम,शतरंज ,वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया तथा द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन बंदियों के द्वारा किया गया । प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बंदियों को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी कारापाल चमोली श्री नईम अब्बास के द्वारा किया गया।
प्रभारी कार्यपाल द्वारा बताया गया कि वर्षों से बसंत पंचमी के अवसर पर जेल दिवस का आयोजन किया जा रहा था इस बार से उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नियमित रूप से जेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
जिस अवसर पर बंदियों के द्वारा विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विभाग के द्वारा उनको पुरुस्कृत भी किया जाता है ताकि बंदियों की प्रतिभा को उचित सम्मान प्राप्त हो । मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर के द्वारा भी इस कार्यक्रम की सराहना की गई तथा उनके द्वारा इस अवसर पर बंदियो को विधिक संबंधी जानकारी भी दी गई।
साथ ही उन्होंने बंदियों के लिये इस प्रकार के आयोजन करवाने हेतु कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग विभाग की अच्छी पहल बताई।
इस अवसर पर मुख्य प्रधान बंदीरक्षक श्री अनिल सिंह , जसवंत सिंह,अशोक,प्रेमानंद, नीरज, रविंद्र, सुंदर (ब०र०) मौजूद थे ।कार्यक्रम मंच संचालन दीपक सती प्रसाद के द्वारा किया गया

Related posts

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 कक्ष में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की गोष्ठी का आयोजन हुआ।

prabhatchingari

चमोली पुलिस की सतर्कता से रुद्रनाथ ट्रैक पर गुमशुदा युवक बरामद….

prabhatchingari

गौचर नगर क्षेत्र की एव नगर क्षेत्र से जुडे गांवों की समस्याओं के निदान के लिए आठवें दिन भी ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के स्वास्थ शिविर में 300 का परीक्षण

prabhatchingari

देहरादून में 24 और 25 नवंबर को छात्रों के लिए आयोजित होगा करियर टाउन

prabhatchingari

नारी 2025 एक एकेडमिक रिपोर्ट, सवालों के घेरे में आयी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025

cradmin

Leave a Comment