Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डायट गौचर में स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

*डायट गौचर में जनपद स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में अबेकस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला स्तर पर प्रथम दो छात्रों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।जिला समन्वयक गोपाल कपरुवान ने बताया कि अबेकस बच्चों के मानसिक विकास के लिए बहुत उपयोगी है इससे बच्चों का बांया व दायां दोनो मस्तिष्क का विकास होता है।
शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डुंग्री, के शौर्यकान्त व कु० प्रिया का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ दोनो क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे, रा०आ० प्रा० वि० चोपता के अमनदीप, तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य आर०पी० मैखुरी ने विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री आर०एस० बर्तवाल, श्री भगतसिंह कंडवाल, श्री एस० के डिमरी, विजय बल्लभ, बलवीर बधानी, शशिकांतप्रमा सीमा नेगी, नरेन्द्र सिंह, राकेश धीमान उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई गौचर मेले की पहली बैठक समपन्न

prabhatchingari

मिस फ्रेश फेस और मिस ट्रेडिशनल सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

cradmin

घोटाले में संलिप्त लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

cradmin

वर्ल्ड किडनी डे पर मैक्स हॉस्पिटल की पहल, किडनी स्वास्थ्य पर दिया जागरूकता संदेश

cradmin

नशा तस्करी पर दून पुलिस का प्रहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

cradmin

माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

Leave a Comment