Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

कांग्रेस की सरकारी बनीं तो सबसे पहले राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी

*उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकारी बनीं तो सबसे पहले राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
कांग्रेस जिला कमेटी भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ. प्रेम बहुखंडी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ. प्रेम बहुखंडी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकारी बनीं तो सबसे पहले राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। इस दौरान चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा प्रत्याशी बनने की इच्छा जताई।
बैठक में कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी विक्रम नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने गांव चलो अभियान शुरू किया है। इसके तहत युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, संदीप झिंक्वाण, युद्धवीर बर्त्वाल, नरेंद्र कठैत, अजय भंडारी और महावीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

पहाड़ी से खाई में गिरे युवक की SDRF ने बचाई जान,

prabhatchingari

विमेन ऑफ़ अल्मोडा: इंद्रधनुषी सपनों और साहस की गाथा

prabhatchingari

राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से किया “शिक्षा की बात” शुभारंभ

cradmin

सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने को आयोजित बैठक में प्रतिभाग न करने पर अधि.अभि एनएच, ईओ हरर्बटपुर का वेतन प्रतिबन्धित

prabhatchingari

वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनज़र एफआरआई परिसर में प्रतिबंधित रहेंगे बैग और पानी की बोतलें

cradmin

कैफे दिल्ली हाइट्स ने जर्मन-प्रेरित ऑक्टोबरफेस्ट मेन्यू किया लॉन्च

prabhatchingari

Leave a Comment