Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

*बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में 20 जनवरी 2024 को सरकार द्वारा आपदा प्रबन्धन के सचिव के माध्यम से जोशीमठ के विस्थापन एवं पुनर्वास का एक प्रस्ताव जोशीमठ की जनता के समक्ष रखा गया था। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने जो प्रस्ताव रखा था उसे लोगों ने खारिज कर दिया है। जिसके बाद से जनता में आक्रोश है और भविष्य को लेकर जोशीमठ के लोगों में अनेक प्रकार की आशंकाएं है।
जिसके बाद जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न वार्डों में बैठक कर जनता की राय ली गयी जिसके क्रम में लोगों की भावनाओं और मत के अनुरूप एक ज्ञापन सरकार को दिया गया है।
ज्ञापन में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 11 सूत्रीय मांगपत्र जिसमें व्यापक पुनर्वास नीति, सेना की कब्जे वाली भूमि का मामला, प्रभावितों की भूमि का मूल्य, आपदा के बाद जोशीमठ के व्यवसायियों को हुए नुकसान, प्रभावित क्षेत्र में कृषि का व्यावसायिक मुआवजा समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरी करने की बात कही गयी है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी भी दी गयी है कि यदि जनता की भावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लिए जाते तो जनता आंदोलनात्मक कार्यवाही को मजबूर होगी।
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वालों में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, रजनीश पंवार, हरीश भंडारी सम्मिलत थे।

Related posts

ऐतिहासिक पहल पर लगी मुहर, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए चयन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

cradmin

द पोली किड्स आईएसबीटी और नींबूवाला शाखा का वार्षिक समारोह  धूम धाम से मनाया गया।

cradmin

गुरु नानक कॉलेज में “विद्या आरंभ 2025”: नवागंतुकों ने दिखाई प्रतिभा, विशेषज्ञों ने दिखाया भविष्य का मार्ग

cradmin

दूरस्थ क्षेत्र आराकोट बंगाण पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल, विभिन्न विभागों के विकास कार्यो का किया अचौक निरीक्षण …

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह शिविर शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment