Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खुलेंगे

देहरादून,उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है। वहीं, आगामी 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में भेंट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा ।
जमी है करीब आठ फीट बर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में बीते चार दिन से बर्फबारी हो रही है। इस वक्त हेमकुंड साहिब में भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी है। हर साल सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम करीब एक महीना पहले ही शुरू कर दिया जाता है। इस वर्ष सेना के अधिकारियों की बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि बर्फ कब से हटाई जाएगी।

Related posts

श्रद्धा और भक्ति के साथ संगतों ने कंधों पर उठाया नया पवित्र ध्वजदण्ड

cradmin

जैन मिलन महिला एकता एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

prabhatchingari

बाल स्वयंसेवकों ने राष्ट्रप्रेम का लिया संकल्प

prabhatchingari

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण…

prabhatchingari

पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें: महाराज

prabhatchingari

हेल एनर्जी ड्रिंक ने अपने अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल कॉन्टेस्ट को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया!

prabhatchingari

Leave a Comment