Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में बेसिक लाइफ सपोर्ट को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

*राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में बेसिक लाइफ सपोर्ट को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
कार्यशाला का शुभारम्भ अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा किया गया।कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्र में अपने मूल कार्य के अलावा समाजिक क्षेत्र में वेहतरीन कार्य करने वाले 5 लोगों को सम्मानित किया गया।
रेडक्रॉस सोसाइटी के दलवीर सिंह बिष्ट, जिला अस्पताल में तैनात सीनियर नर्स दीपा, प्रेस से न्यूज स्टेट संवाददाता सुरेन्द्र रावत (अंशु), स्थानीय स्तर पर आपात काल मे जरुरत मन्दों की सेवा करने वाली टीम एलडीआरेफ़ को सम्मानित किया गया।
इस दौरान रेडक्रॉस सोशाईटी के जिला अध्यक्ष भगत बिष्ट ने कहा कि ये वर्क शॉप जनपद की सवेदनशीलता के अनुसार उपयोगी साबित होगी क्योकि हाइ एल्टीट्यूट के चलते बहुत सारी आपात स्थितियां सामने आती है। वर्कशॉप से जो जानकारी मिलेगी वह आपात स्थिति में सहायक सिद्ध होगी।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता कपरवाण ने बताया कि बेसिक लाइफ स्पोर्ट की जानकारी से हार्ट अटैक के साथ साथ विभिन्न परिस्थितियों में लोगो की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि बेसिक लाइफ सपोर्ट विषय पर गढ़वाल क्षेत्र में पहली बार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हिलामयन इंस्टिट्यूट देहरादून से डॉ वंदना, डॉ प्रीति एक्सपर्ट के रूप में बुलाई गई है जो वर्कशॉप में बेसिक लाइफ स्पोर्ट के जानकारियां देगे। इस दौरान वरिष्ट पत्रकार क्रांति भट्ट, प्रमोद सेमवाल, ldrf से अमित, दीपक, किशन, प्रकाश आदि मौजुद रहे।

Related posts

प्रदेश के अस्पताल में चिकित्सकों की लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

prabhatchingari

दून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिपोर्ट की तैयारी

cradmin

यातायात सुरक्षा की दिशा में जेके सीमेंट की बड़ी पहल

cradmin

जनधन की लूट बर्दाश्त नहीं, वसूली के लिए हर स्तर तक जाएगा प्रशासन: डीएम

cradmin

मेधावी छात्रों के लिए ‘वरदान’ बनी छात्रवृत्ति योजनाएं, 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

cradmin

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment